न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 23 May 2020 04:15 PM IST
पीयूष गोयल (फाइल फोटो)
– फोटो : Facebook
ख़बर सुनें
भारतीय रेल मंत्रालय की तरफ से अधिकारी इस वक्त देश को संबोधित कर रहे हैं। क्या-क्या कहा गया, पढ़ें
- लॉकडाउन के दौरान रेल गाड़ियों की संख्या आज रोजाना 200 से अधिक हो गई है।
- श्रमिकों की पूरी मदद करने के लिए राज्य सरकारों से कहा।
- सभी के सहयोग से 2000 से अधिक ट्रेनें चल चुकी हैं।
- अभी तक 35 लाख से अधिक लोग अपने घर पहुंच चुके हैं।
- एक मई से आज तक करीब 26 लाख से अधिक यात्रियों ने एक राज्य से दूसरे राज्यों में यात्रा की है।
- हर स्टेशन पर सामाजिक दूरी का पालन किया गया है: रेलवे बोर्ड
- प्रवासी श्रमिकों को लेकर करीब 80 प्रतिशत ट्रेनें यूपी और बिहार गई हैं।