• बाजार खुलते समय डाउ जोंस 24188, नैस्डैक 9052 और एसएंडपी 2912 अंक पर कारोबार कर रहे थे।
  • दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 39 लाख 16 हजार 338 लोग संक्रमित हैं, दो लाख 70 हजार 711 की मौत हो चुकी है।

दैनिक भास्कर

May 08, 2020, 07:05 PM IST

न्यूयॉर्क. शुक्रवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ खुले। डाउ जोंस 1.31 फीसदी की बढ़त के साथ 321 अंक ऊपर खुला। नैस्डैक 0.81 फीसदी की बढ़त के साथ 72 अंक ऊपर और एसएंडपी 1.09  फीसदी की बढ़त के साथ 31 अंक ऊपर खुला। बाजार खुलते समय डाउ जोंस 24188, नैस्डैक 9052 और एसएंडपी 2912 अंक पर कारोबार कर रहे थे। शुक्रवार को दुनिया के लगभग सभी बाजारों में बढ़त रही। हॉन्ग-कॉन्ग के हैंग सेंग में 249 अंक, चीन के शंघाई कम्पोसिट में 23 अंक, भारत के निफ्टी में 52 अंक, जापान के निक्केई में 504 और दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 17 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। रूस और मैक्सिको के बाजारों में फिलहाल गिरावट बनी हुई जबकि इटली, जर्मनी और फ्रांस के बाजार बढ़त में कारोबार कर रहे हैं।

रूस-मैक्सिको के बाजार गिरावट में जबकि इटली, जर्मनी और फ्रांस के बाजार बढ़त में कारोबार कर रहे हैं।

गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुआ था डाउ

  • गुरुवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। डाउ जोंस 0.89 फीसदी यानी 211 अंक की बढ़त के साथ 23875 अंक पर बंद हुआ था।
  • नैस्डैक 1.41 फीसदी यानी 125 अंक की बढ़त के साथ 8979 अंक पर बंद हुआ था जबकि एसएंडपी 1.15 फीसदी यानी 32 अंक की बढ़त के साथ 2881 अंक ऊपर बंद हुआ था।

अमेरिका: 12 लाख से ज्यादा संक्रमित

  • दुनिया में सबसे ज्यादा 12 लाख 92 हजार 996 संक्रमित अमेरिका में हैं। देश में कुल 76948 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कुल दो लाख 17 हजार 251 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। उधर, अपने सैन्य सहयोगी के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को कहा- मैं हर दिन कोरोना जांच कराता हूं। संक्रमित अफसर मेरे संपर्क में बहुत कम था।

शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुआ भारतीय बाजार

  • सप्ताह में आज कारोबार के आखिरी दिन बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। सुबह सेंसेक्स 639.94 अंक ऊपर और निफ्टी 177.90 पॉइंट ऊपर खुला। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स 645 अंक तक ऊपर जाने में कामयाब रहा। वहीं, एक समय ये सिर्फ 154 अंक ऊपर रह गया था।
  • कारोबार के अंत में सेंसेक्स 199.32 अंक या 0.63% ऊपर 31,642.70 पर और निफ्टी 52.45 पॉइंट या 0.57% ऊपर 9,251.50 पर बंद हुआ। इससे पहले गुरुवार को बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 242.37 अंक नीचे 31,443.38 पर और निफ्टी 71.85 पॉइंट नीचे 9,199.05 पर बंद हुआ था।
इससे पहले गुरुवार को बाजार में गिरावट देखने को मिली थी।

.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed