- गुरुवार को सेंसेक्स 114 अंक ऊपर 30,932 पर और निफ्टी 39 पॉइंट ऊपर 9,106 पर बंद हुआ
- कल अमेरिकी बाजार नैस्डैक 0.97 फीसदी गिरावट के साथ 90.89 अंक नीचे 9,284.88 पर बंद हुआ था
दैनिक भास्कर
May 22, 2020, 08:53 AM IST
मुंबई. सप्ताह में आज शुक्रवार को कारोबार के आखिरी दिन बीएसई 110.12 अंक नीचे और निफ्टी 38.35 पॉइंट की गिरावट के साथ खुला। इससे पहले गुरुवार को बीएसई और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुआ था। कल सुबह बीएसई 85.68 अंक ऊपर और निफ्टी 12.9 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला था। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई में 370 अंक की बढ़त देखने को मिली। वहीं, निफ्टी भी 112 पॉाइंट ऊपर जाने में कामयाब रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 114.29 अंक या 0.37% ऊपर 30,932.90 पर और निफ्टी 39.70 पॉइंट या 0.44% ऊपर 9,106.25 पर बंद हुआ था।
दुनियाभर के बाजार गिरावट के साथ बंद
गुरुवार को दुनियाभर के बाजारों में गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.41 फीसदी की गिरावट के साथ 101.78 अंक नीचे 24,474.10 पर बंद हुआ। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.97 फीसदी गिरावट के साथ 90.89 अंक नीचे 9,284.88 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.78 फीसदी गिरावट के साथ 23.10 पॉइंट नीचे 2,948.51 पर बंद हुआ। चीन का शंघाई कम्पोसिट 1.01 फीसदी गिरावट के साथ 28.86 अंक नीचे 2,839.06 पर बंद हुआ। इधर इटली, फ्रांस, जर्मनी के बाजार में भी गिरावट रही।
कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,18,235 हो गई है। इनमें 66,090 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 48,553 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 3,585 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 5,194,210 हो चुकी है। इनमें 334,621 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 96,354 हो चुकी है।
09:15 AM सेंसेक्स 287.48 अंक नीचे 31,106.09 पर और निफ्टी 79.60 पॉइंट नीचे 9,146.15 पर कारोबार कर रहा है।
गुरुवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद
