न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
अद्यतित मंगल, 12 मई 2020 09:16 अपराह्न IST

ख़बर सुनता है

कोरोनासिस के बीच मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अर्थव्यवस्था को उबरने के लिए विशेष आर्थिक पैकेज का भी एलान किया जिसका विस्तार से जानकारी के बाद वित्त मंत्रालय देगा। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्रालय और आरबीआई की ओर से घोषित पैकेज और इस पैकेज को मिलाकर यह लगभग 20 लाख करोड़ रुपये है।

पीएम मोदी ने कहा, कोरोना संकट के बीच मैं विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा करता हूं। ये पैकेज आत्मनिर्भर भारत अभियान की महत्वपूर्ण कड़ी के तौर पर काम करेगा। हाल में सरकार ने कोरोना संकट से जुड़ी जो आर्थिक घोषणाएं की थीं और आज जिस पैकेज का एलान हो रहा है, उसे जोड़ दें तो ये करीब 20 लाख करोड़ रुपये का है। ये पैकेज भारत की जीडीपी का लगभग 10 प्रतिशत है।

उन्होंने कहा, इन सबके जरिए देश के विभिन्न वर्गों को 20 लाख करोड़ रुपये का संबल मिलेगा। 20 लाख करोड़ का ये पैकेज 2020 में देश की विकास यात्रा को नई गति देगा। आत्मनिर्भर भारत के संकल्प पूरा करने के लिए इस पैकेज में भूमि, लेबर, लिक्विडिटी सभी पर बल दिया गया है।

हमारे कुटीर, गृह उद्योग, लघु उद्योगों के लिए जो करोड़ों लोगों की आजीविका का साधन हैं। ये आर्थिक पैकेज देश के उस श्रमिक व किसान के लिए है जो हर स्थिति हर मौसम में देशवासियों के लिए दिन-रात परिश्रम करता है।) ये पैकेज उस मध्यम वर्ग के लिए है जो ईमानदारी से कर देता है।

हर तबके के लिए आर्थिक पैकेज में महत्वपूर्ण एलान किया जाएगा। इसकी विस्तृत जानकारी बाद में वित्त मंत्रालय की तरफ से दी जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि संकट के समय में लोकल ने ही हमारी मांग पूरी की है। हमें लोकल ने ही हमें उपलब्ध कराया है। लोकल हमारी जरूरत ही नहीं जिम्मेदारी है। लोकल को हमें अपना जीवन मंत्र बनाना ही होगा। लोकल से ही कोई प्रोडक्ट ग्लोबल बना है। आज से हर देशवासी को लोकल के लिए वोकल बनना है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed