इस्लामाबाद: पाकिस्तान में को -19 (COVID-19) के 1,991 नए मामल सामने सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामलों का आंकड़ा 29,000 के पार पहुंच गया है। यह एक दिन में सामने आया संक्रमण के मामलों की सबसे अधिक संख्या है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी।
पाकिस्तान में एक महीने से लगे लॉकडाउन की पाबंदियां धीरे-धीरे कम की जा रही हैं।
कोविद -19 के मामलों में वृद्धि के बावजूद लॉकडाउन हटाने का पहला चरण शनिवार को शुरू कर दिया गया। सरकार ने अधिकांश सेवाओं को सुबह से शाम पांच बजे तक खोलने की घोषणा कर दी है।
ये भी पढ़ें- संयुक्त राज्य अमेरिका में भारतीय डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर है, ग्रीन कार्ड के लिए बिल हुआ
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 21 लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद राज्य में इस संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या 639 पहुंच गई।
अब तक 8,023 लोग उपचार के बाद संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
देश के पंजाब प्रांत में 11,093 मामले, सिंध में 10,771, खैबर पख्तूनख्वा में 4,509, बलूचिस्तान में 1,935, इस्लामाबाद में 641, गिलगिट बलिस्तान में 430 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 86 मामले सामने आए हैं।
देश में संक्रमण के कुल मामले 29,465 गए हैं।
(इनपुट: भाषा)
ये भी देखें: