न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
अद्यतित मंगल, 12 मई 2020 12:47 पूर्वाह्न IST
ख़बर सुनता है
अंबेडकर नगर थाने में तैनात पुलिसकर्मी रविवार रात उस समय हैरान रह गए, जब एक ऑटो चालक थाने पहुंचा और कहा कि उसने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी है। पुलिसकर्मियों ने उसके घर जाकर देखा, तो पत्नी का शव पलंग पर पड़ा था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पति विजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पत्नी हेमलता के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स में रखवा दिया गया है। खाना लाने में हुई देरी को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था। पत्नी गर्भवती थी।
दक्षिणी जिलाधीशपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि विजय रविवार रात 12.30 बजे अंबेडकर नगर थाने पहुंचा था। पेशे से ऑटो चालक विजय पत्नी हेमलता के साथ दक्षिणपुरी में रहता है। दोनों की दूसरी शादी है। हेमलता की पहले पति से एक बेटी है, वह हेमलता के साथ ही रहती है। दोनों ने करीब दस महीने पहले शादी की थी और तीन महीने से कोर्ट में तलाश का केस चल रहा था।
दोनों में आया दिन झगड़ा होता था। विजय रविवार शाम को बाहर से खाना लेने गया था। खाना लाने में विजय को देरी हो गई, तो हेमलता घर से निकल गई। रात में दोनों मिले, तो झगड़ा हो गया और झगड़े में विजय ने हेमलता की गला दबाकर हत्या कर दी। हेमलता की बेटी के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।